July 27, 2024

वेगनर विद्रोह, पुतिन के लिए चिंता !

रूस के लिए यूक्रेन में लड़ाई लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर समूह के चीफ ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया है.
वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा है कि उनके 25,000 सैनिक मरने के लिए तैयार हैं और वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बढ़ रहे हैं
रूस में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। मॉस्को के मेयर ने नागरिकों से राजधानी के आसपास के इलाकों में यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है।

मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा, “मॉस्को की स्थिति गंभीर बनी हुई है और सोमवार को सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
” उन्होंने कहा कि वैगनर ग्रुप की सेनाएं रूस के सैन्य नेतृत्व को हटाने के लिए राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रही हैं।

रूस ने दी पश्चिमी देशों को दी चेतावनी

वेगनर ग्रुप के विद्रोह के बीच इस परिस्थिति का लाभ उठाने के खिलाफ पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है रूस विदेश मंत्रालय ने फिर से दोहराया है कि रूस यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को हासिल करेगा

 

रूस की स्थिति पर नजर रख रहा है कनाडा

रूस की परिस्थिति पर अमेरिका भी रख रहा बारीकी से नजर

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वह वैगनल ग्रुप के विद्रोह से पैदा हुए हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि रूस में उभरते संकट के बीच वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रखेगा

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है उनसे कहा गया है कि वह किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहें तथा उन्होंने आग्रह किया है कि रूस जाने वाले अमेरिकी नागरिक अभी रूस जाने से परहेज करें तथा उन्होंने निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने के लिए कहा है

  • अपने पासपोर्ट और वीजा डॉक्यूमेंट हमेशा अपने साथ रखें
  • अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और केवल अमेरिकी सरकार पर ही पूरी तरह निर्भर ना रहे
  • किसी भी तरह की सड़क नाकेबंदी के लिए तैयार रहें
  • स्थानीय मीडिया से परिस्थितियों का जायजा लगातार लेते रहे

इसी बीच कुछ लोग इसे अमेरिकी कॉन्सपिरेसी भी बता रहे हैं और कुछ इस अंदाज में ट्वीट कर इस परिस्थिति पर कटाक्ष कर रहे हैं